,

भर्ती सुधार यात्रा के 11वें दिन कोल्हान क्षेत्र में अभियान, छात्रों में दिखा उत्साह

JP Bharat Shareरांची: झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं और नियुक्ति प्रक्रिया में सुधार की मांग को लेकर चल रही भर्ती सुधार यात्रा एवं जनजागरण अभियान के 11वें दिन कोल्हान क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के बीच भर्ती प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर संवाद किया गया। यात्रा…

JP Bharat Share

रांची: झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं और नियुक्ति प्रक्रिया में सुधार की मांग को लेकर चल रही भर्ती सुधार यात्रा एवं जनजागरण अभियान के 11वें दिन कोल्हान क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के बीच भर्ती प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर संवाद किया गया।

यात्रा की शुरुआत जमशेदपुर के बड़ाम स्थित शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद पटमदा के जल्ला कॉलेज में छात्रों के साथ संवाद किया गया। टीम ने उलियान स्थित शहीद निर्मल महतो के समाधि स्थल पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

समाधि स्थल पर आयोजित मीडिया वार्ता में छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि छात्रों की मांगों को लेकर अभियान जारी रहेगा और सरकार की नीतियों के खिलाफ राज्यभर के छात्रों को एकजुट किया जाएगा।

इसके बाद को-ऑपरेटिव कॉलेज में छात्रों को संबोधित करते हुए यात्रा साकची पहुंची। देर शाम अभियान सरायकेला-खरसावां जिले में प्रवेश कर सिद्धू-कान्हू पार्क पहुंचा, जहां छात्रों के साथ संवाद किया गया।

दिनभर के कार्यक्रमों के बाद सरायकेला के बिरसा चौक पर राष्ट्रगान के साथ 11वें दिन की यात्रा का समापन हुआ। आयोजकों ने बताया कि शुक्रवार को यात्रा पश्चिमी सिंहभूम जिले में प्रवेश करेगी और भर्ती सुधार को लेकर जनजागरण अभियान आगे भी जारी रहेगा।

यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों की मौजूदगी रही। लोगों ने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुधार की मांग को अपना समर्थन दिया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports