,

धनबाद में गलत दिशा में ऑटो-टोटो चलाने वालों पर कार्रवाई, 31 वाहन जब्त

JP Bharat Shareधनबाद: शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले ऑटो-टोटो चालकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चलाकर कार्रवाई की। गुरुवार को सीएमआरआई गेट के पास विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। ट्रैफिक डीएसपी रोहित कुमार साव के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान गलत दिशा में वाहन चलाते पाए गए 31 ऑटो-टोटो…

JP Bharat Share

धनबाद: शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले ऑटो-टोटो चालकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चलाकर कार्रवाई की। गुरुवार को सीएमआरआई गेट के पास विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया।

ट्रैफिक डीएसपी रोहित कुमार साव के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान गलत दिशा में वाहन चलाते पाए गए 31 ऑटो-टोटो समेत अन्य वाहनों को जब्त कर ट्रैफिक थाना ले जाया गया।

पुलिस के अनुसार, एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को कम करने के उद्देश्य से लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के दौरान गलत दिशा में वाहन चलाने के अलावा नाबालिगों द्वारा ड्राइविंग, नशे में वाहन चलाने, जरूरी दस्तावेजों के बिना वाहन चलाने और नो-पार्किंग में वाहन खड़ा करने जैसे मामलों पर भी कार्रवाई की जा रही है।

ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस ने वाहन चालकों से सड़क पर सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने और सभी ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports