,

बिजली-पानी संकट को लेकर भाजपा का समाहरणालय पर आक्रोश प्रदर्शन, बाबूलाल मरांडी ने NIA जांच की उठाई मांग

JP Bharat Shareधनबाद : Bharatiya Janata Party की जिला कमेटी की ओर से सोमवार को समाहरणालय पहुंचकर जिले में बिजली और पानी की समस्या को लेकर विशाल आक्रोश प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष Babulal Marandi, धनबाद सांसद Dhullo Mahato, धनबाद विधायक Raj Sinha, झरिया विधायक Ragini Singh और जिला अध्यक्ष…

JP Bharat Share

धनबाद : Bharatiya Janata Party की जिला कमेटी की ओर से सोमवार को समाहरणालय पहुंचकर जिले में बिजली और पानी की समस्या को लेकर विशाल आक्रोश प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष Babulal Marandi, धनबाद सांसद Dhullo Mahato, धनबाद विधायक Raj Sinha, झरिया विधायक Ragini Singh और जिला अध्यक्ष Shravan Rai सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सिर पर मिट्टी का मटका रखकर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और बिजली-पानी संकट को लेकर विरोध जताया।

मीडिया से बातचीत में बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पूरे झारखंड में लोग बिजली और पानी की समस्या से जूझ रहे हैं, जबकि ग्रामीण इलाकों में हालात और भी गंभीर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी ‘जल से नल’ योजना राज्य में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है।

उन्होंने कहा कि सरकार को जगाने के उद्देश्य से यह आंदोलन किया गया है और यदि हालात नहीं सुधरे तो भाजपा और बड़ा आंदोलन करेगी।

इस दौरान बाबूलाल मरांडी ने हाल ही में कुख्यात अपराधी Prince Khan द्वारा जारी वीडियो का जिक्र करते हुए कहा कि वीडियो में धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक पर लगाए गए आरोपों की जांच National Investigation Agency से कराई जानी चाहिए। उन्होंने मामले को गंभीर बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।

वहीं विधायक राज सिन्हा ने कहा कि जो सरकार जनता को बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं दे सकती, उसे जनता जवाब देगी। विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि राज्य की जनता सिर्फ बुनियादी सुविधाओं की मांग कर रही है, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports