, ,

बलियापुर के दूधिया प्राथमिक विद्यालय में जेपी अस्पताल द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन

JP Bharat Shareधनबाद: धनबाद के बाईपास-बलियापुर रोड स्थित जेपी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की ओर से शनिवार को बलियापुर के दूधिया प्राथमिक विद्यालय में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विद्यालय के कक्षा 1 से 10 तक के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों…

JP Bharat Share

धनबाद: धनबाद के बाईपास-बलियापुर रोड स्थित जेपी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की ओर से शनिवार को बलियापुर के दूधिया प्राथमिक विद्यालय में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विद्यालय के कक्षा 1 से 10 तक के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई।

शिविर में प्रसिद्ध जनरल फिजिशियन डॉ. एन. के. पांडेय एवं सीनियर ऑप्टोमेट्रिस्ट आशीष सरकार ने अपनी विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान कीं। चिकित्सकों की टीम ने बच्चों और ग्रामीणों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ-साथ आंखों की विस्तृत जांच की। साथ ही मौसमी बीमारियों से बचाव, पोषण, स्वच्छता और आंखों की देखभाल को लेकर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श भी दिया।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि जेपी हॉस्पिटल द्वारा “स्कूल टू स्कूल आई हेल्थ अभियान” चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य स्कूली बच्चों में आंखों से जुड़ी समस्याओं की समय रहते पहचान कर उनका उचित उपचार सुनिश्चित करना है। अभियान के तहत विभिन्न विद्यालयों में नियमित रूप से स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर लगाए जा रहे हैं।

जांच के दौरान जिन बच्चों और ग्रामीणों में आंखों की गंभीर समस्या पाई गई, उन्हें आगे के बेहतर इलाज के लिए जेपी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर रेफर किया गया। वहीं, शिविर में चिन्हित किए गए मोतियाबिंद के मरीजों का अस्पताल में पूरी तरह निःशुल्क ऑपरेशन कराने की भी घोषणा की गई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों का विशेष योगदान रहा। अस्पताल प्रबंधन ने उनके सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना आसान हो रहा है।

शिविर का सफल संचालन कैंप ऑर्गनाइजर मिथुन मंडल एवं करण रवानी की देखरेख में संपन्न हुआ। इस दौरान अस्पताल की मेडिकल टीम और सहयोगी कर्मचारी भी मौजूद रहे।

निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं उपचार की सुविधा मिलने से विद्यालय के छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने जेपी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविरों के आयोजन की उम्मीद जताई।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports