,

बलियापुर मध्य विद्यालय में चोरी करते युवक गिरफ्तार, सामान बरामद

JP Bharat Shareधनबाद: बलियापुर थाना क्षेत्र स्थित मध्य विद्यालय में रात के दौरान चोरी के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, युवक को चोरी के सामान के साथ पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नीम टोला, बलियापुर निवासी मोहम्मद सल्ताफ उर्फ शेख सल्ताफ (24) के रूप में हुई…

JP Bharat Share

धनबाद: बलियापुर थाना क्षेत्र स्थित मध्य विद्यालय में रात के दौरान चोरी के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, युवक को चोरी के सामान के साथ पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान नीम टोला, बलियापुर निवासी मोहम्मद सल्ताफ उर्फ शेख सल्ताफ (24) के रूप में हुई है। उसके पिता का नाम मोहम्मद आफताब उर्फ शेख आफताब बताया गया है।

पुलिस ने इस मामले में 20 अक्टूबर 2026 को बलियापुर थाना कांड संख्या 183/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की। थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार के अनुसार, आरोपी की चिकित्सीय जांच कराने के बाद उसे धनबाद न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports