, ,

बलियापुर में 45 फीट ऊंचे रावण का दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा मैदान

JP Bharat Shareधनबाद: बलियापुर हटिया स्थित श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा मैदान में विजयदशमी के अवसर पर 45 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। इस आयोजन को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। रावण दहन के दौरान पूरा क्षेत्र जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। कार्यक्रम से पहले…

JP Bharat Share

धनबाद: बलियापुर हटिया स्थित श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा मैदान में विजयदशमी के अवसर पर 45 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। इस आयोजन को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। रावण दहन के दौरान पूरा क्षेत्र जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा।

कार्यक्रम से पहले शानदार आतिशबाजी की गई, जिससे आसमान रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में उत्साह देखने को मिला।

पूजा समिति के अनुसार, बलियापुर हटिया में पिछले 72 वर्षों से दुर्गापूजा और 46 वर्षों से रावण दहन की परंपरा चली आ रही है। इस वर्ष रावण के पुतले और आतिशबाजी पर करीब 70 हजार रुपये खर्च किए गए।

आयोजन के दौरान बलियापुर पुलिस और पूजा समिति के स्वयंसेवक सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। रावण दहन ने एक बार फिर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports