बलियापुर: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना वर्ष में प्रवेश के अवसर पर बलियापुर स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा में स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तारा देवी शामिल हुईं।
इस अवसर पर उन्होंने शाखा प्रबंधक अरुण कुमार समेत बैंक के सभी कर्मचारियों को स्थापना दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बैंक की ओर से देश की आर्थिक प्रगति, वित्तीय समावेशन और जनसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
तारा देवी ने कहा कि बैंकिंग सेवाओं को आम लोगों तक पहुंचाने और वित्तीय रूप से मजबूत बनाने में बैंक ऑफ इंडिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य तथा निरंतर प्रगति की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान शाखा प्रबंधक अरुण कुमार और बैंक परिवार की ओर से तारा देवी का स्वागत किया गया। तारा देवी ने आयोजन में आमंत्रित करने और सम्मान देने के लिए शाखा प्रबंधक सहित समस्त बैंक परिवार के प्रति आभार जताया।
















