,

बलियापुर में हादसा! आमझर बैरागी बांध के पास हाइवा के चकमे से खेत में पलटा वाहन

JP Bharat Shareबलियापुर: धनबाद के बलियापुर थाना क्षेत्र में आमझर बैरागी बांध के पास एक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, एक वाहन हाइवा के चकमे से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गया। बताया जा रहा है कि वाहन के सामने अचानक हाइवा आ जाने के बाद चालक ने उसे बचाने का…

JP Bharat Share

बलियापुर: धनबाद के बलियापुर थाना क्षेत्र में आमझर बैरागी बांध के पास एक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, एक वाहन हाइवा के चकमे से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गया।

बताया जा रहा है कि वाहन के सामने अचानक हाइवा आ जाने के बाद चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया। इसी दौरान वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क से नीचे खेत में जाकर पलट गया।

हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। घटना में किसी के हताहत होने या गंभीर रूप से घायल होने की आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। हादसे की पूरी स्थिति और वाहन में सवार लोगों की जानकारी की पुष्टि की जा रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports