,

बलियापुर में जल संकट को लेकर भाजपा का प्रखंड कार्यालय घेराव, डॉ. निशि महतो के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन

JP Bharat Shareधनबाद: बलियापुर प्रखंड क्षेत्र में बढ़ते पेयजल संकट और जलापूर्ति की समस्याओं को लेकर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला ग्रामीण मंत्री डॉ. निशि महतो के नेतृत्व में प्रखंड कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते…

JP Bharat Share

धनबाद: बलियापुर प्रखंड क्षेत्र में बढ़ते पेयजल संकट और जलापूर्ति की समस्याओं को लेकर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला ग्रामीण मंत्री डॉ. निशि महतो के नेतृत्व में प्रखंड कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल संकट के शीघ्र समाधान की मांग उठाई।

प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) को एक मांगपत्र सौंपा, जिसमें क्षेत्र के प्रभावित गांवों और मोहल्लों में तत्काल पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने, खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत कराने तथा नियमित जलापूर्ति व्यवस्था बहाल करने की मांग की गई।

भाजपा नेताओं ने कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद कई गांवों में लोगों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। जल संकट के कारण महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन प्रशासन द्वारा अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

इस मौके पर डॉ. निशि महतो ने कहा कि पेयजल जैसी मूलभूत आवश्यकता को लेकर जनता परेशान है और प्रशासन को इस दिशा में तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही जल समस्या का समाधान नहीं किया गया तो भाजपा जनहित में आंदोलन को और तेज करेगी।

प्रदर्शन में बलियापुर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष सुनील मोदक, बलियापुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष विद्युत चक्रवर्ती, शैलेंद्र मंडल, विजय रवानी, कुलदीप सा, विश्वामित्र महतो, दीपक गोप, मुक्तेश्वर महतो, हरे कृष्णा रवानी, रोहित चंद्रवंशी, शत्रुघ्न महतो, चंदन रवानी, समीर प्रमाणिक, जयदेव महतो, मुकेश महतो, हरि महतो, अरुण महतो, रितेश कालिंदी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने जल संकट के समाधान के लिए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की और कहा कि लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports