, ,

बलियापुर पेट्रोल पंप लूटकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; ₹80 हजार बरामद

JP Bharat Shareधनबाद: बलियापुर थाना क्षेत्र के हीरक मोड़ स्थित बिरसा पेट्रोल पंप में हुई लूट का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों शेख अमन और बिपुल सिंह को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूट की करीब ₹80 हजार नकदी, नकली बंदूक, बाइक और…

JP Bharat Share

धनबाद: बलियापुर थाना क्षेत्र के हीरक मोड़ स्थित बिरसा पेट्रोल पंप में हुई लूट का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों शेख अमन और बिपुल सिंह को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूट की करीब ₹80 हजार नकदी, नकली बंदूक, बाइक और इंडियन ऑयल का कैश बैग बरामद किया गया है। इसकी जानकारी सिंदरी एसडीपीओ प्रकाश चंद्र महतो ने प्रेसवार्ता में दी।

पुलिस के अनुसार, 23 सितंबर की देर रात करीब 12 बजे अपराधी हथियार का भय दिखाकर पेट्रोल पंप में घुसे थे और कर्मचारियों से करीब ₹80 हजार की नकदी लूटकर फरार हो गए थे। घटना के बाद बलियापुर थाना में कांड संख्या 161/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई।

बलियापुर थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में दोनों ने वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

आरोपियों के पास से बरामद सामान

  • करीब ₹80 हजार की लूटी गई नकदी
  • लोहे और प्लास्टिक से बनी नकली बंदूक
  • हल्के नीले रंग की बरसाती
  • काले रंग की होंडा एसपी शाइन बाइक (JH10DD-9678)
  • इंडियन ऑयल का कैश बैग

गिरफ्तार शेख अमन, करीब 24 वर्ष, धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के गायदेहरा गांव का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ बलियापुर थाना में वर्ष 2025 का एक मामला भी दर्ज है।

वहीं बिपुल सिंह, करीब 23 वर्ष, मूल रूप से रोहतास, बिहार का रहने वाला है और वर्तमान में हीरक मोड़ स्थित बिरसा पेट्रोल पंप के पते पर रह रहा था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। �


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports