बोकारो: दुर्गापूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सेक्टर-2 स्थित श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में अग्निशमन विभाग और सिविल डिफेंस की ओर से प्रशिक्षण एवं मॉक ड्रिल आयोजित की गई।
इस दौरान पूजा समिति के वॉलंटियर्स को आग लगने और अन्य आपात स्थितियों में तुरंत कार्रवाई करने, बचाव के उपाय अपनाने तथा सुरक्षा संबंधी जरूरी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में अग्निशमन विभाग, सिविल डिफेंस के अधिकारी और पूजा समिति के सदस्य मौजूद रहे।
इस पहल का उद्देश्य पूजा के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी मजबूत करना और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
















