,

बोकारो एसपी ने जनसंवाद में सुनी आम लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान का दिया भरोसा

JP Bharat Shareबोकारो: आम नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों और सुझावों को सीधे सुनने के उद्देश्य से 3 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक, बोकारो की ओर से जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आम नागरिकों ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष अपनी विभिन्न समस्याएं एवं शिकायतें रखीं। एसपी ने लोगों की बातों को गंभीरता से…

JP Bharat Share

बोकारो: आम नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों और सुझावों को सीधे सुनने के उद्देश्य से 3 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक, बोकारो की ओर से जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान आम नागरिकों ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष अपनी विभिन्न समस्याएं एवं शिकायतें रखीं। एसपी ने लोगों की बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों के त्वरित समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जनसंवाद के माध्यम से पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, लोगों की समस्याओं को समझने तथा पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।

पुलिस प्रशासन की ओर से नागरिकों से अपील की गई कि वे अपनी समस्याओं, सुझावों और शिकायतों को उचित माध्यम से पुलिस के समक्ष रखें, ताकि उनका नियमानुसार समाधान किया जा सके।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports