,

बोकारो में AIDSO का जिला छात्र सम्मेलन संपन्न, संगीता महतो बनीं अध्यक्ष

JP Bharat Shareचंदनकियारी: बोकारो जिले के चंदनकियारी स्थित बगान टोला में ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (AIDSO) का जिला छात्र सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों छात्र-छात्राओं और शिक्षाप्रेमियों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन में शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के साथ संगठन की नई जिला काउंसिल का गठन किया…

JP Bharat Share

चंदनकियारी: बोकारो जिले के चंदनकियारी स्थित बगान टोला में ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (AIDSO) का जिला छात्र सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों छात्र-छात्राओं और शिक्षाप्रेमियों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन में शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के साथ संगठन की नई जिला काउंसिल का गठन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत SUCI (कम्युनिस्ट) के जिला सचिव कॉमरेड आरएस शर्मा के संबोधन से हुई। उन्होंने विद्यार्थियों से एकजुट होकर छात्र आंदोलन को मजबूत बनाने की अपील की। वहीं, AIDSO के केंद्रीय कोषाध्यक्ष समसुल आलम ने शिक्षा के बजट, नई शिक्षा नीति (NEP 2020) और शिक्षा के निजीकरण को लेकर संगठन का पक्ष रखा।

AIDSO के जिला प्रभारी प्रदीप यादव ने सरकारी विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं और शिक्षकों की कमी का मुद्दा उठाया। उन्होंने चंदनकियारी और चंद्रपुरा में सरकारी डिग्री कॉलेज नहीं होने से विद्यार्थियों को होने वाली परेशानी का भी जिक्र किया। संगठन ने समस्याओं का समाधान नहीं होने पर जिलेव्यापी छात्र आंदोलन की चेतावनी दी।

सम्मेलन के अंत में 28 सदस्यीय नई जिला काउंसिल का गठन किया गया। इसमें संगीता महतो को जिला अध्यक्ष और समीर महतो को जिला सचिव चुना गया। आशीष राय, राहुल महतो और राहुल राय को उपाध्यक्ष, प्रह्लाद महतो को कोषाध्यक्ष तथा लक्ष्मी राय को कार्यालय सचिव बनाया गया।

कार्यक्रम में डॉ. गोपाल महतो, लक्ष्मण महतो और संजय कालिंदी समेत कई लोग मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports