बोकारो: माराफारी थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर महिला के कथित यौन शोषण के मामले में पुलिस ने आरोपी मोहम्मद सरफराज को गिरफ्तार किया है। उसे धनबाद के मैथन ओपी क्षेत्र से पकड़ा गया।
मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार के अनुसार, पीड़िता की शिकायत पर 9 अक्टूबर को मामला दर्ज किया गया था। पुलिस का कहना है कि आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।
पुलिस ने जांच और साक्ष्यों के आधार पर 26 अक्टूबर को आरोपी को गिरफ्तार किया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
















