बोकारो: यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और सड़क किनारे अवैध पार्किंग पर रोक लगाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान NH-32 पर आईटीआई मोड़ से तेलगढ़िया मोड़ तक कार्रवाई की गई।
इस दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े 58 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए कुल ₹37,700 का जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने वाहन चालकों और मालिकों को भविष्य में सड़क पर अवैध तरीके से पार्किंग नहीं करने की हिदायत भी दी।
यातायात पुलिस ने लोगों से सड़क पर वाहन खड़ा करने से बचने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।
















