बोकारो: बोकारो पुलिस ने अवैध ऑनलाइन गेमिंग और जुआ गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जरीडीह थाना क्षेत्र के जैनामोड़ से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 12 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक, बोकारो को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई।
सूचना के बाद पुलिस टीम ने जैनामोड़ क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान कथित रूप से संचालित ऑनलाइन गेमिंग और जुआ गतिविधि का खुलासा हुआ। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और कई सामान बरामद किए।
छापेमारी में ये सामान बरामद
पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से:
- 03 एंड्रॉयड मोबाइल फोन
- 01 आईफोन
- ₹10,100 नकद
- 04 डेबिट/फोम पे कार्ड
- ग्राहक संबंधी डेटा वाली 02 नोटबुक
बरामद की गई हैं। पुलिस ने सभी सामान को जब्त कर जांच के लिए सुरक्षित रखा है।
अन्य लोगों की भूमिका की जांच
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ऑनलाइन गेमिंग और जुआ संचालन से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। साथ ही बरामद मोबाइल फोन, नोटबुक और अन्य सामान की भी जांच की जा रही है।
ऑनलाइन जुआ और सट्टे से दूर रहने की अपील
बोकारो पुलिस ने आम लोगों से ऑनलाइन जुआ, सट्टा और अवैध गेमिंग गतिविधियों से दूर रहने की अपील की है। पुलिस ने लोगों से ऐसे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना या डायल-112 के माध्यम से देने को कहा है।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में कथित अवैध ऑनलाइन गेमिंग और जुआ गतिविधियों से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
















