,

धनबाद में तिरंगा यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में मारपीट, डंडे से हमला करने का आरोप

JP Bharat Shareधनबाद: भाजपा की ओर से गुरुवार को धनबाद में निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान पार्टी के दो कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना जिला परिषद मैदान से यात्रा शुरू होने के दौरान हुई। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों कार्यकर्ता आपस में हाथापाई करते…

JP Bharat Share

धनबाद: भाजपा की ओर से गुरुवार को धनबाद में निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान पार्टी के दो कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना जिला परिषद मैदान से यात्रा शुरू होने के दौरान हुई। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों कार्यकर्ता आपस में हाथापाई करते नजर आ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, तिरंगा यात्रा जिला परिषद मैदान से शुरू होकर रणधीर वर्मा चौक होते हुए सिटी सेंटर तक पहुंची। यात्रा का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवण राय कर रहे थे। यात्रा शुरू होने के दौरान भाजपा कार्यकर्ता अमरजीत कुमार और रीता यादव के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद हाथापाई में बदल गया।

भाषा को लेकर शुरू हुआ विवाद

अमरजीत कुमार का आरोप है कि रीता यादव ने उनसे कहा कि उनके कहने पर ही रैली निकाली गई है। इसी बात पर उन्होंने आपत्ति जताई। अमरजीत के अनुसार, उन्होंने रीता यादव से भाषा सुधारकर बात करने को कहा और स्पष्ट किया कि तिरंगा यात्रा भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में निकाली जा रही है।

इसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। अमरजीत ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान उनके साथ गाली-गलौज की गई और डंडे से हमला करने का प्रयास किया गया। हालांकि, मौके पर मौजूद अन्य कार्यकर्ताओं ने हस्तक्षेप कर दोनों को अलग कर दिया।

मारपीट की घटना के बावजूद तिरंगा यात्रा अपने निर्धारित मार्ग पर आगे बढ़ती रही। घटना के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच भी मामले को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

जिलाध्यक्ष बोले- जांच के बाद स्पष्ट होगी वजह

मामले को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवण राय ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बीच कभी-कभी छोटी-मोटी कहासुनी हो जाती है। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों को समझा दिया गया है और विवाद की वास्तविक वजह की जांच की जा रही है।

जिलाध्यक्ष के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों और आगे की कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

फिलहाल, तिरंगा यात्रा के दौरान हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। पार्टी स्तर पर मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की संभावना है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports