,

Bokaro रातभर चला पुलिस का विशेष अभियान, 10 थाना-ओपी क्षेत्रों से 13 वारंटी गिरफ्तार

JP Bharat Shareबोकारो : अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर बोकारो पुलिस ने शनिवार रात जिलेभर में विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अलग-अलग टीमों ने 10 थाना और ओपी क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल 13 वारंटियों को गिरफ्तार किया। अभियान के दौरान चास थाना क्षेत्र से सबसे अधिक…

JP Bharat Share

बोकारो : अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर बोकारो पुलिस ने शनिवार रात जिलेभर में विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अलग-अलग टीमों ने 10 थाना और ओपी क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल 13 वारंटियों को गिरफ्तार किया।

अभियान के दौरान चास थाना क्षेत्र से सबसे अधिक तीन वारंटियों की गिरफ्तारी हुई। वहीं कथारा ओपी क्षेत्र से दो वारंटी पकड़े गए।

इसके अलावा बालीडीह, पेटरवार, चास मुफस्सिल, जरीडीह, चंदनकियारी, नावाडीह, बालीडीह ओपी और सियालजोरी थाना क्षेत्र से एक-एक वारंटी को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सभी वारंटियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अभियान का उद्देश्य फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के साथ लंबित मामलों के निष्पादन और जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना है।

बोकारो पुलिस ने बताया कि अपराध नियंत्रण और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए इस तरह के विशेष अभियान आगे भी जारी रहेंगे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports