, ,

टुंडी में रक्षाबंधन उत्सव, छात्राओं ने थाना प्रभारी को बांधी राखी

JP Bharat Shareटुंडी: स्वरूप सरस्वती विद्या मंदिर, रतनपुर में रक्षाबंधन के पूर्व मंगलवार को उत्सव एवं प्रतिस्पर्धा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विजेता समूह की चयनित छात्राओं ने स्नेह और सुरक्षा के प्रतीक के रूप में टुंडी थाना प्रभारी उमाशंकर सहित उपस्थित पुलिस अधिकारियों को राखी बांधी। राखी बांधने के बाद पुलिस अधिकारियों…

JP Bharat Share

टुंडी: स्वरूप सरस्वती विद्या मंदिर, रतनपुर में रक्षाबंधन के पूर्व मंगलवार को उत्सव एवं प्रतिस्पर्धा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विजेता समूह की चयनित छात्राओं ने स्नेह और सुरक्षा के प्रतीक के रूप में टुंडी थाना प्रभारी उमाशंकर सहित उपस्थित पुलिस अधिकारियों को राखी बांधी।

राखी बांधने के बाद पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को शुभकामनाएं दीं और उनके उत्साह की सराहना की। इस अवसर पर छात्राओं को विद्यालय की ओर से स्कूल ड्रेस, पुस्तिका, लेखनी और चॉकलेट भेंट की गई।

विद्या मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष शरत दुदानी और सदस्य विक्रांत उपाध्याय ने छात्राओं के उत्साह और प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम की निर्णायक मंडली में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनादि चंद्र मंडल, आचार्या पूनम कुमारी, जया तिवारी और प्रवीण सिंह शामिल रहे। सभी ने छात्राओं के उत्साहवर्धन में भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान रक्षाबंधन के माध्यम से भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और सुरक्षा का संदेश दिया गया। पूरा आयोजन उत्साह और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports