धनबाद। बस्ताकोला कॉलियरी में नवगठित BCCL डिविजनल कमिटी के स्वागत में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, बस्ताकोला एरिया की ब्रांच कमिटियों और एरिया कमिटी के पुनर्गठन व विस्तार सहित संगठनात्मक गतिविधियों को बेहतर तरीके से संचालित करने पर चर्चा हुई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डिविजनल ऑर्गेनाइजर उमाकांत रॉय ने की, जबकि संचालन डिविजनल सचिव शिव शंकर महतो ने किया। कार्यक्रम को BCCL डिविजनल कमिटी के अध्यक्ष यशवंत सिंह, डिप्टी जनरल सेक्रेटरी कुश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष विजय कुमार, अरुण कुमार दुबे, रवि ओंकार और सचिव शिव शंकर महतो ने संबोधित किया।
वक्ताओं ने कहा कि इकाई से लेकर एरिया और डिविजनल स्तर तक बेहतर समन्वय से ही संगठन को मजबूत बनाया जा सकता है। बैठक में बस्ताकोला एरिया की विभिन्न ब्रांच कमिटियों और एरिया कमिटी के पुनर्गठन एवं विस्तार को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में INMOSA BCCL के विकास और संगठन की पुरानी गरिमा को फिर से स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया। सदस्यों ने संगठन को नई ऊर्जा देने और श्रमिक हितों से जुड़े मुद्दों पर एकजुट होकर काम करने की बात कही।
कार्यक्रम में डिविजनल कमिटी के कई पदाधिकारी, सदस्य और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के अंत में संगठन को जमीनी स्तर से मजबूत करने और बेहतर तालमेल के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया गया।
















