,

रांची होमगार्ड बहाली: 24 अगस्त से शुरू हुआ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, जानें पूरा शेड्यूल

JP Bharat Shareरांची। होमगार्ड बहाली परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। सफल उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 24 अगस्त से शुरू होकर 12 सितंबर 2026 तक चलेगा। सत्यापन की प्रक्रिया धुर्वा स्थित झारखंड होम गार्ड के सेंट्रल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में सुबह 10 बजे से आयोजित की जा रही है। अभ्यर्थियों को अपनी निर्धारित…

JP Bharat Share

रांची। होमगार्ड बहाली परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। सफल उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 24 अगस्त से शुरू होकर 12 सितंबर 2026 तक चलेगा। सत्यापन की प्रक्रिया धुर्वा स्थित झारखंड होम गार्ड के सेंट्रल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में सुबह 10 बजे से आयोजित की जा रही है।

अभ्यर्थियों को अपनी निर्धारित तारीख पर सभी मूल दस्तावेज और 4 पासपोर्ट साइज फोटो के साथ पहुंचना होगा। निर्धारित तारीख पर उपस्थित नहीं होने वाले अभ्यर्थियों को दोबारा मौका नहीं मिलने और उम्मीदवारी रद्द होने की बात कही गई है।

📅 डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शेड्यूल

  • 24 अगस्त: कांके और मांडर
  • 25 अगस्त: लापुंग और बुढ़मू
  • 27 अगस्त: चान्हो और तमाड़
  • 29 अगस्त: रातू, बेड़ो और खलारी
  • 31 अगस्त: नामकुम
  • 1 सितंबर: अनगड़ा
  • 2 सितंबर: सिल्ली
  • 3 सितंबर: नगड़ी
  • 5 सितंबर: इटकी
  • 7 सितंबर: राहे और बुंडू
  • 8 सितंबर: सोनाहातु
  • 9 सितंबर: तमाड़
  • 10 सितंबर: ओरमांझी
  • 11 सितंबर: शहरी गैर-तकनीकी वर्ग के पुरुष अभ्यर्थी
  • 12 सितंबर: शहरी गैर-तकनीकी वर्ग की महिला अभ्यर्थी

सत्यापन के दौरान संबंधित प्रखंड के अंचल अधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी की मौजूदगी भी रहेगी। इसलिए अभ्यर्थियों को केवल सही और वैध दस्तावेजों के साथ पहुंचने की सलाह दी गई है।

आगे क्या होगा?

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में सफल अभ्यर्थियों का चरित्र सत्यापन और मेडिकल जांच कराया जाएगा। इन प्रक्रियाओं में सफल होने वाले उम्मीदवारों को आगे बेसिक ट्रेनिंग के लिए झारखंड गृह रक्षा वाहिनी मुख्यालय, रांची भेजा जाएगा।

अभ्यर्थी अपनी निर्धारित तारीख और समय का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि सत्यापन प्रक्रिया भर्ती का महत्वपूर्ण चरण है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports