,

बस्ताकोला में प्रबंधन और राष्ट्रीय जनता कामगार संघ के बीच वार्ता, 13 सूत्रीय मांगों पर बनी सहमति की पहल

JP Bharat Shareधनबाद:बस्ताकोला क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय जनता कामगार संघ और प्रबंधन के बीच श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं एवं 13 सूत्रीय मांगों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्रमिक हितों से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई और प्रबंधन ने मांगों पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। बैठक से पहले राष्ट्रीय…

JP Bharat Share

धनबाद:बस्ताकोला क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय जनता कामगार संघ और प्रबंधन के बीच श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं एवं 13 सूत्रीय मांगों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्रमिक हितों से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई और प्रबंधन ने मांगों पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।

बैठक से पहले राष्ट्रीय जनता कामगार संघ की महामंत्री आसनी सिंह का एरिया सचिव हरेराम सिंह एवं एरिया अध्यक्ष आदित्य जी के नेतृत्व में गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। वहीं, बस्ताकोला एरिया-9 के महाप्रबंधक (जीएम) एस.के. गायकवाड़ को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।

बैठक के दौरान संघ के प्रतिनिधियों ने श्रमिकों से संबंधित 13 सूत्रीय मांगों को प्रमुखता से उठाया। दोनों पक्षों के बीच समस्याओं के समाधान और श्रमिकों के हितों को लेकर सकारात्मक माहौल में चर्चा हुई। प्रबंधन ने मांगों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिलाया।

बैठक में प्रबंधन की ओर से एजीएम मंतोष कुंडू, एपीएम सम्राट पांडेय, परियोजना पदाधिकारी चंद्रशेखर सिंह तथा बस्ताकोला मैनेजर अभिषेक शर्मा मौजूद रहे।

वहीं, राष्ट्रीय जनता कामगार संघ की ओर से केंद्रीय सचिव प्रशांत कुमार, अरुण पांडेय, केंद्रीय उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, मीडिया प्रभारी विमलेश सिंह, केंद्रीय संगठन सचिव दीपक सिंह, कुसुंडा एरिया अध्यक्ष बलवंत सिंह, बस्ताकोला अध्यक्ष अंगद सिंह, बस्ताकोला सचिव पंकज कुमार तथा कोयला भवन शाखा सचिव दरोगा महतो सहित कई पदाधिकारी शामिल हुए।

संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि संगठन श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रबंधन के साथ सकारात्मक संवाद के माध्यम से श्रमिकों के हितों से जुड़े मुद्दों का समाधान आगे भी किया जाएगा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports