, ,

सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने आमटाल में सड़क निर्माण का किया शिलान्यास

JP Bharat Shareसिंदरी: सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने मंगलवार को आमटाल में सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। यह सड़क डीएमएफटी फंड से आमटाल पंचायत के अंतर्गत बनाई जाएगी। प्रस्तावित सड़क पंजनीयां सूर्य मंदिर से ब्राह्मण टोला होते हुए गोपाल चौक तक बनाई जाएगी। सड़क निर्माण से क्षेत्र के स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा…

JP Bharat Share

सिंदरी: सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने मंगलवार को आमटाल में सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। यह सड़क डीएमएफटी फंड से आमटाल पंचायत के अंतर्गत बनाई जाएगी।

प्रस्तावित सड़क पंजनीयां सूर्य मंदिर से ब्राह्मण टोला होते हुए गोपाल चौक तक बनाई जाएगी। सड़क निर्माण से क्षेत्र के स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद आवागमन आसान होगा और लंबे समय से चली आ रही सड़क संबंधी समस्या से राहत मिलेगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports