,

छठ की तैयारियों को लेकर मेयर संजीव सिंह और नगर आयुक्त ने किया पंपू तालाब घाट का निरीक्षण

JP Bharat Shareधनबाद: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर धनबाद नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मेयर संजीव सिंह और नगर आयुक्त आशीष गंगवार ने रविवार को पंपू तालाब स्थित छठ घाट का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान घाटों की साफ-सफाई, रोशनी,…

JP Bharat Share

धनबाद: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर धनबाद नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मेयर संजीव सिंह और नगर आयुक्त आशीष गंगवार ने रविवार को पंपू तालाब स्थित छठ घाट का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान घाटों की साफ-सफाई, रोशनी, सुरक्षा और छठ व्रतियों के लिए जरूरी सुविधाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर दुरुस्त करने और नियमित निगरानी रखने का निर्देश दिया गया।

मेयर और नगर आयुक्त ने कहा कि छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। घाटों को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने पर विशेष जोर दिया गया, ताकि व्रती आसानी से भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर सकें।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports