,

धनबाद सीओ के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, तबादले की मांग तेज

JP Bharat ShareDhanbad में सीओ रामप्रवेश कुमार के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी ने आंदोलन तेज कर दिया है। सीओ के अविलंब तबादले की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रणधीर वर्मा चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद सभी कार्यकर्ता धनबाद थाना के लिए रवाना हुए। जिला अध्यक्ष Santosh Singh…

JP Bharat Share

Dhanbad में सीओ रामप्रवेश कुमार के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी ने आंदोलन तेज कर दिया है। सीओ के अविलंब तबादले की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रणधीर वर्मा चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद सभी कार्यकर्ता धनबाद थाना के लिए रवाना हुए।

जिला अध्यक्ष Santosh Singh ने सीओ पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे पदाधिकारी का जिले में बने रहना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जेल भरो आंदोलन करने का निर्णय लिया था, लेकिन शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर फिलहाल इसे स्थगित कर दिया गया है। हालांकि, सीओ के तबादले तक आंदोलन जारी रहेगा।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि पिछले दिनों विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर पार्टी कार्यकर्ता शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान प्रशासन की ओर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और बिना अनुमति सीओ कार्यालय पर धरना देने का मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद कांग्रेस पार्टी ने भी धनबाद थाना में सीओ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

कांग्रेस नेता Shamsher Alam ने कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। फिलहाल धनबाद में कांग्रेस और प्रशासन के बीच बढ़ती राजनीतिक तनातनी चर्चा का विषय बनी हुई है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports