,

बड़ी जहाज घाट पर बच्चे की बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत

JP Bharat ShareBhagalpur के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जापरी गांव में एक बच्चे की तबीयत अचानक बिगड़ने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, मिर्जापरी गांव निवासी ज्वाला कुमारी अपने पति अवधेश कुमार के साथ बच्चे को इलाज के लिए भागलपुर ले जा रही थीं।…

JP Bharat Share

Bhagalpur के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जापरी गांव में एक बच्चे की तबीयत अचानक बिगड़ने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, मिर्जापरी गांव निवासी ज्वाला कुमारी अपने पति अवधेश कुमार के साथ बच्चे को इलाज के लिए भागलपुर ले जा रही थीं। इसी दौरान बड़ी जहाज घाट के पास बच्चे की हालत अचानक गंभीर हो गई।

परिजनों के मुताबिक, बच्चे की स्थिति नाजुक होने पर स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को सीपीआर दिया। हालत में सुधार नहीं होने पर बेहतर इलाज के लिए Jawaharlal Nehru Medical College and Hospital मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

मृतक बच्चे की दादी Sumitra Devi ने बताया कि बच्चा काफी कमजोर था और लंबे समय से बीमार चल रहा था। इलाज के लिए उसे भागलपुर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई।

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports