,

DAV कोयला नगर में साइबर सुरक्षा पर जागरूकता सह काउंसलिंग सत्र, 350 विद्यार्थियों को किया गया सतर्क

JP Bharat Shareधनबाद: बढ़ते साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को DAV कोयला नगर में साइबर सुरक्षा एवं साइबर अपराध विषय पर जागरूकता सह काउंसलिंग सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 11वीं के करीब 350 विद्यार्थियों ने दो सत्रों में हिस्सा लिया। कार्यक्रम का आयोजन…

JP Bharat Share

धनबाद: बढ़ते साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को DAV कोयला नगर में साइबर सुरक्षा एवं साइबर अपराध विषय पर जागरूकता सह काउंसलिंग सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 11वीं के करीब 350 विद्यार्थियों ने दो सत्रों में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का आयोजन डीएसपी मुख्यालय, धनबाद की ओर से किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डोलन चम्पा बैनर्जी ने स्वागत भाषण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने विद्यार्थियों से सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करने और अपनी निजी जानकारी सार्वजनिक नहीं करने की अपील की।

साइबर ठगी से बचाव के बताए तरीके

डीएसपी मुख्यालय-1 विनोद कुमार ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने फिशिंग, ऑनलाइन फ्रॉड, साइबर बुलिंग, फर्जी लिंक, संदिग्ध कॉल और ओटीपी के जरिए होने वाली ठगी से बचने के उपाय समझाए।

उन्होंने कहा कि ओटीपी, पिन, पासवर्ड और बैंकिंग से जुड़ी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करनी चाहिए। अनजान लिंक पर क्लिक करने और संदिग्ध संदेशों का जवाब देने से भी बचना चाहिए।

विद्यार्थियों को सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी और तस्वीरें अनावश्यक रूप से साझा नहीं करने की सलाह दी गई। साथ ही साइबर अपराध का शिकार होने पर घबराने के बजाय तत्काल माता-पिता, शिक्षकों या पुलिस को जानकारी देने की अपील की गई।

विद्यार्थियों ने पूछे सवाल

सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने साइबर सुरक्षा से जुड़े कई सवाल पूछे। डीएसपी मुख्यालय की टीम ने सभी सवालों का सरल और व्यावहारिक तरीके से जवाब दिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक करना और उन्हें जिम्मेदार डिजिटल नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक पवन कुमार तिवारी ने किया। इस दौरान विद्यालय के वरीय शिक्षक भी मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports