,

डेंगू-मलेरिया पर अलर्ट: डीसी आदित्य रंजन का बड़ा फैसला, 14 अगस्त तक पूरे धनबाद में चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान

JP Bharat Shareधनबाद: जिले में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। उपायुक्त आदित्य रंजन ने संबंधित विभागों को 14 अगस्त तक पूरे जिले में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने का निर्देश दिया है, ताकि संक्रमण के खतरे को कम किया…

JP Bharat Share

धनबाद: जिले में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। उपायुक्त आदित्य रंजन ने संबंधित विभागों को 14 अगस्त तक पूरे जिले में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने का निर्देश दिया है, ताकि संक्रमण के खतरे को कम किया जा सके और लोगों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

उपायुक्त के निर्देश पर स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, छात्रावासों, गांवों और शहरी क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही बुखार से पीड़ित लोगों की पहचान के लिए फीवर सर्वे, मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट करने तथा जलजमाव वाले क्षेत्रों की नियमित निगरानी की जाएगी।

डीसी ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिया है कि स्कूलों में बच्चों एवं उनके परिवारों के स्वास्थ्य पर विशेष नजर रखी जाए। वहीं, आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों में विशेष सर्विलांस सुनिश्चित करने को कहा गया है, ताकि किसी भी संदिग्ध मामले की समय पर पहचान कर आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

नगर निगम और पंचायत प्रतिनिधियों को अपने-अपने क्षेत्रों में जलजमाव हटाने, नियमित सफाई, कचरा निष्पादन और फॉगिंग जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग को भी सभी स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक दवाएं और जांच सुविधाएं उपलब्ध रखने को कहा गया है।

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घरों और आसपास पानी जमा न होने दें, साफ-सफाई बनाए रखें, मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाएं तथा बुखार, शरीर दर्द या अन्य लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports