,

देश के टॉप-25 आईपीएस अफसरों में धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार शामिल

JP Bharat Shareधनबाद: धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता के लिए पहचान बनाई है। ‘फेम इंडिया–एशिया पोस्ट’ के वार्षिक सर्वेक्षण के दूसरे चरण में जारी देश के टॉप-25 प्रमुख पुलिस कप्तानों की सूची में प्रभात कुमार को शामिल किया गया है। दावा है कि झारखंड कैडर से…

JP Bharat Share

धनबाद: धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता के लिए पहचान बनाई है। ‘फेम इंडिया–एशिया पोस्ट’ के वार्षिक सर्वेक्षण के दूसरे चरण में जारी देश के टॉप-25 प्रमुख पुलिस कप्तानों की सूची में प्रभात कुमार को शामिल किया गया है। दावा है कि झारखंड कैडर से इस सूची में जगह बनाने वाले वह एकमात्र आईपीएस अधिकारी हैं।

सर्वेक्षण में पुलिस अधिकारियों का आकलन अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने, त्वरित निर्णय लेने की क्षमता, जनहितैषी पुलिसिंग, संकट प्रबंधन, तकनीक के इस्तेमाल और आम लोगों के बीच पुलिस की छवि जैसे विभिन्न मानकों के आधार पर किया गया।

बताया गया कि सर्वेक्षण के पहले चरण में देशभर से 100 उत्कृष्ट पुलिस कप्तानों का चयन किया गया था। इसमें झारखंड से प्रभात कुमार के अलावा अनुदीप सिंह, हृदीप पी. जनार्दन, डॉ. बिमल कुमार और श्रीकांत सुरेशराव कोत्रे शामिल थे। दूसरे चरण में इन अधिकारियों के प्रदर्शन की समीक्षा के बाद शीर्ष 25 पुलिस कप्तानों को शॉर्टलिस्ट किया गया, जिसमें झारखंड से प्रभात कुमार का नाम शामिल हुआ।

धनबाद में अपने कार्यकाल के दौरान एसएसपी प्रभात कुमार के नेतृत्व में संगठित अपराध और साइबर ठगी के खिलाफ कार्रवाई पर जोर दिया गया है। तकनीक आधारित पुलिसिंग, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, यातायात व्यवस्था में सुधार और आम लोगों के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने को उनकी कार्यशैली का हिस्सा बताया गया है।

राष्ट्रीय स्तर की इस सूची में धनबाद एसएसपी का नाम शामिल होने को जिला पुलिस के साथ-साथ झारखंड के लिए भी महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports