, ,

विधायक रागिनी सिंह ने कोयरी बांध में नए ट्रांसफार्मर का किया शुभारंभ

JP Bharat Shareझरिया: कोयरी बांध स्थित बाल्मीकि मोहल्ला में लंबे समय से चली आ रही बिजली समस्या का समाधान हो गया है। स्थानीय लोगों की परेशानी को देखते हुए झरिया विधायक रागिनी सिंह ने संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर नए ट्रांसफार्मर लगवाने की पहल की। ट्रांसफार्मर लगने के बाद क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बहाल हो…

JP Bharat Share

झरिया: कोयरी बांध स्थित बाल्मीकि मोहल्ला में लंबे समय से चली आ रही बिजली समस्या का समाधान हो गया है। स्थानीय लोगों की परेशानी को देखते हुए झरिया विधायक रागिनी सिंह ने संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर नए ट्रांसफार्मर लगवाने की पहल की। ट्रांसफार्मर लगने के बाद क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई, जिससे मोहल्लेवासियों को राहत मिली।

नए ट्रांसफार्मर के शुभारंभ के अवसर पर विधायक रागिनी सिंह ने बटन दबाकर विद्युत आपूर्ति शुरू की। बिजली बहाल होने के बाद स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल देखा गया। लोगों ने विधायक के प्रति आभार जताया।

इस मौके पर विधायक ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। बाल्मीकि मोहल्ला के लोगों ने लंबे समय से बिजली संकट की जानकारी दी थी, जिसके बाद संबंधित अधिकारियों से बात कर नए ट्रांसफार्मर की व्यवस्था कराने की पहल की गई।

उन्होंने कहा कि झरिया की जनता उनके लिए परिवार की तरह है और क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने आगे भी जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहने की बात कही।

वहीं, स्थानीय लोगों ने बताया कि बिजली की समस्या के कारण उन्हें लंबे समय से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। नए ट्रांसफार्मर के लगने और बिजली आपूर्ति बहाल होने से अब लोगों ने राहत की सांस ली है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports