,

देश में जल्द शुरू होगा ₹10 और ₹20 के पॉलिमर नोटों का ट्रायल, केंद्र सरकार ने RBI के प्रस्ताव को दी मंजूरी

JP Bharat Shareनई दिल्ली: देश में जल्द ही ₹10 और ₹20 के नए पॉलिमर नोट देखने को मिल सकते हैं। केंद्र सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत ₹10 और ₹20 मूल्यवर्ग के एक-एक अरब (1 बिलियन) पॉलिमर नोट फील्ड ट्रायल के लिए जारी किए जाएंगे।…

JP Bharat Share

नई दिल्ली: देश में जल्द ही ₹10 और ₹20 के नए पॉलिमर नोट देखने को मिल सकते हैं। केंद्र सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत ₹10 और ₹20 मूल्यवर्ग के एक-एक अरब (1 बिलियन) पॉलिमर नोट फील्ड ट्रायल के लिए जारी किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य नए नोटों की टिकाऊपन, सुरक्षा और विभिन्न परिस्थितियों में उनके प्रदर्शन का आकलन करना है।

आरबीआई के अनुसार, ये पॉलिमर नोट फिलहाल केवल परीक्षण (Field Trial) के लिए सीमित स्तर पर जारी किए जाएंगे। ट्रायल के दौरान अलग-अलग जलवायु, तापमान और दैनिक उपयोग की परिस्थितियों में इन नोटों की गुणवत्ता, मजबूती और सुरक्षा विशेषताओं का परीक्षण किया जाएगा। परीक्षण के नतीजों के आधार पर ही इन्हें देशभर में बड़े पैमाने पर जारी करने पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

विशेषज्ञों का मानना है कि पॉलिमर नोट पारंपरिक कागजी नोटों की तुलना में अधिक टिकाऊ होते हैं। ये पानी, नमी और गंदगी से कम प्रभावित होते हैं तथा लंबे समय तक उपयोग में बने रहते हैं। साथ ही इनमें आधुनिक सुरक्षा फीचर्स शामिल किए जा सकते हैं, जिससे नकली नोटों की रोकथाम में भी मदद मिल सकती है।

यदि फील्ड ट्रायल सफल रहता है, तो भविष्य में भारत की मुद्रा प्रणाली में पॉलिमर नोटों का व्यापक उपयोग शुरू किया जा सकता है। इससे नोटों की छपाई और रखरखाव की लागत में भी कमी आने की संभावना जताई जा रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports