,

देवघर में फर्जी साइबर पुलिस गैंग का भंडाफोड़, हथियार और पुलिस वर्दी के साथ 10 गिरफ्तार

JP Bharat Shareदेवघर: देवघर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर पुलिस की वर्दी पहनकर लूटपाट करने वाले एक अंतरजिला गिरोह का भंडाफोड़ किया है। जसीडीह थाना क्षेत्र के कोकहराजोरी-रौशन मोड़ के बीच स्थित एक अर्धनिर्मित मकान में छापेमारी कर पुलिस ने गिरोह के 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार,…

JP Bharat Share

देवघर: देवघर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर पुलिस की वर्दी पहनकर लूटपाट करने वाले एक अंतरजिला गिरोह का भंडाफोड़ किया है। जसीडीह थाना क्षेत्र के कोकहराजोरी-रौशन मोड़ के बीच स्थित एक अर्धनिर्मित मकान में छापेमारी कर पुलिस ने गिरोह के 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस, पुलिस जैसी केमोफ्लाज वर्दी, टोपी, स्टिक और दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।

पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गठित विशेष छापेमारी दल ने कार्रवाई करते हुए गिरोह को उस समय दबोचा, जब सभी आरोपी कथित रूप से अगली वारदात की योजना बना रहे थे। पुलिस ने मौके से एक देशी कट्टा, चार जिंदा कारतूस, एक पिस्टल मैगजीन, पांच सेट केमोफ्लाज वर्दी, पांच केमोफ्लाज टोपी, चार प्लास्टिक पुलिस स्टिक और दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरोह का सरगना मो. मुबारक अंसारी उर्फ गुड्डू, जो हुसैनाबाद का उप-मुखिया बताया जा रहा है, अपने साथियों के साथ साइबर पुलिस की वर्दी पहनकर साइबर अपराधियों के घरों में छापेमारी का नाटक करता था। इसके बाद हथियार के बल पर नकदी और कीमती सामान लूटकर फरार हो जाता था।

पुलिस के अनुसार, गिरोह ने जसीडीह, मोहनपुर, सोनारायठाढ़ी, मधुपुर और पथरौल थाना क्षेत्रों में इसी तरह की कई वारदातों को अंजाम दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में मो. फारुख अंसारी फिरौती के लिए अपहरण जैसे गंभीर मामले में पहले से सजायाफ्ता भी है। अन्य आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

इस मामले में जसीडीह थाना कांड संख्या 248/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों, उनके नेटवर्क और संभावित अन्य वारदातों की भी गहन जांच में जुटी हुई है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports