,

देवघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों के जेवरात और ₹1.45 लाख नकद बरामद

JP Bharat Shareदेवघर: देवघर पुलिस ने चोरी की घटनाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, ₹1.45 लाख नकद तथा पीतल और कांसा के बर्तन बरामद किए हैं। इस कार्रवाई को जिले में चोरी की घटनाओं…

JP Bharat Share

देवघर: देवघर पुलिस ने चोरी की घटनाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, ₹1.45 लाख नकद तथा पीतल और कांसा के बर्तन बरामद किए हैं। इस कार्रवाई को जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के पास से चार चांदी की चेन, दो चांदी के मठिया, दो सोने के मंगलसूत्र, एक सोने का मांगटीका, पांच चांदी के पान के पत्ते, एक चांदी का ब्रेसलेट, पांच चांदी की सुपारी, एक जोड़ी चांदी की पायल, पांच चांदी के सिक्के, ₹1.45 लाख नकद तथा पीतल एवं कांसा के कई बर्तन बरामद किए गए हैं।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि बरामद सामान हाल के दिनों में हुई चोरी की कई वारदातों से जुड़ा हो सकता है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि उनका संबंध किन-किन चोरी की घटनाओं से है और इस गिरोह में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।

पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी और चोरी के शेष सामान की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले की जांच जारी है और पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports