,

Dhanbad: अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा ने रिचा और स्तुति गुप्ता को किया सम्मानित

JP Bharat Shareधनबाद : अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा धनबाद जिला इकाई की ओर से शुक्रवार को जिले का नाम रोशन करने वाली दो प्रतिभाशाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष Vishal Kumar Gupta के नेतृत्व में समाज के प्रतिनिधियों ने छात्राओं के घर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। सम्मानित…

JP Bharat Share

धनबाद : अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा धनबाद जिला इकाई की ओर से शुक्रवार को जिले का नाम रोशन करने वाली दो प्रतिभाशाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष Vishal Kumar Gupta के नेतृत्व में समाज के प्रतिनिधियों ने छात्राओं के घर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

सम्मानित होने वालों में Richa Gupta शामिल हैं, जिन्हें राज्यपाल Santosh Gangwar द्वारा फिलॉसफी विषय में डबल गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया था। रिचा गुप्ता स्टील गेट निवासी राजेश गुप्ता की पुत्री हैं।

इसके साथ ही CBSE बोर्ड 12वीं परीक्षा में Stuti Gupta को भी सम्मानित किया गया। स्तुति गुप्ता धनबाद सिटी स्कूल की टॉपर हैं और धैया निवासी राजेश गुप्ता की पुत्री हैं।

जिलाध्यक्ष विशाल कुमार गुप्ता ने कहा कि दोनों बेटियों ने मध्यदेशीय समाज के साथ-साथ धनबाद और पूरे झारखंड का नाम गौरवान्वित किया है, जो समाज के लिए गर्व की बात है।

सम्मान समारोह में लक्ष्मण गुप्ता, सुनील गुप्ता, शशि प्रकाश गुप्ता, रणजीत गुप्ता, दिलीप गुप्ता, निर्मल कुमार गुप्ता, रविराज, मुकेश गुप्ता, राहुल गुप्ता, श्रवण गुप्ता, राजेश गुप्ता समेत समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports