पूर्वी टुंडी: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्वी टुंडी प्रखंड के बड़बाद स्थित बिनोद बिहारी महतो स्मारक इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी बाल किशोर महतो, अंचल अधिकारी सुरेश प्रसाद वर्णवाल और कॉलेज के प्राचार्य कार्तिक महतो ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों और राष्ट्रभक्ति से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पूरे कॉलेज परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।
समारोह में कॉलेज के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं, स्थानीय जनप्रतिनिधि और विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।
















