,

dhanbad बगोदर में बारिश के बीच तेज रफ्तार कार दुर्घटनाग्रस्त

JP Bharat Shareधनबाद : Bagodar थाना क्षेत्र अंतर्गत हाईवे पर हेसला कब्रिस्तान के पास शुक्रवार को एक तेज रफ्तार कार बारिश के कारण अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क काफी फिसलन भरी हो गई थी। इसी दौरान तेज गति से जा रही कार चालक…

JP Bharat Share

धनबाद : Bagodar थाना क्षेत्र अंतर्गत हाईवे पर हेसला कब्रिस्तान के पास शुक्रवार को एक तेज रफ्तार कार बारिश के कारण अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

बताया जा रहा है कि लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क काफी फिसलन भरी हो गई थी। इसी दौरान तेज गति से जा रही कार चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिसके बाद वाहन हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। फिलहाल हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

प्रशासन ने बारिश के मौसम में वाहन चालकों से सावधानी बरतने और नियंत्रित गति से वाहन चलाने की अपील की है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports