,

bokaro बोकारो में इथेनॉल गैस लदा 16 चक्का टैंकर पलटा, लगी भीषण आग

JP Bharat Shareबोकारो : Bokaro के Pindrajora थाना क्षेत्र अंतर्गत चास-पुरुलिया राष्ट्रीय राजमार्ग-32 पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इथेनॉल गैस से लदा 16 चक्का टैंकर सड़क पर पलटने के कुछ ही मिनट बाद भीषण आग की चपेट में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।…

JP Bharat Share

बोकारो : Bokaro के Pindrajora थाना क्षेत्र अंतर्गत चास-पुरुलिया राष्ट्रीय राजमार्ग-32 पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इथेनॉल गैस से लदा 16 चक्का टैंकर सड़क पर पलटने के कुछ ही मिनट बाद भीषण आग की चपेट में आ गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के करीब दो मिनट बाद टैंकर में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग की ऊंची लपटें उठने लगीं।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हाईवे से गुजर रहे वाहन चालक और आसपास के ग्रामीण दहशत में इधर-उधर भागने लगे। आग के कारण कुछ समय तक राष्ट्रीय राजमार्ग-32 पर यातायात भी प्रभावित रहा।

सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर आसपास के क्षेत्र को खाली कराया और लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की।

फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। राहत की बात यह रही कि समय रहते बचाव कार्य शुरू होने से बड़ा नुकसान टल गया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports