, ,

dhanbad भाजपा की संगठनात्मक बैठक में राष्ट्रव्यापी अभियानों की तैयारियों पर मंथन, कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क तेज करने का आह्वान

JP Bharat Shareझरिया : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) धनबाद महानगर की संगठनात्मक बैठक सोमवार को झरिया स्थित बिहार बिल्डिंग कार्यालय में महानगर जिलाध्यक्ष श्रवण राय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में झरिया विधायक रागिनी सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। इस दौरान पार्टी के आगामी राष्ट्रव्यापी अभियानों और संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों की…

JP Bharat Share

झरिया : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) धनबाद महानगर की संगठनात्मक बैठक सोमवार को झरिया स्थित बिहार बिल्डिंग कार्यालय में महानगर जिलाध्यक्ष श्रवण राय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में झरिया विधायक रागिनी सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। इस दौरान पार्टी के आगामी राष्ट्रव्यापी अभियानों और संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए उन्हें सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में 4 और 5 अगस्त को आयोजित होने वाली संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की कलश वंदन यात्रा, 10 से 15 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान एवं तिरंगा यात्रा, तथा 14 अगस्त को मनाए जाने वाले विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के कार्यक्रमों को लेकर कार्ययोजना तैयार की गई। मंडल और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय करते हुए अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि भाजपा राष्ट्र सेवा और समाजहित के संकल्प के साथ कार्य करने वाला संगठन है। उन्होंने कहा कि संत गुरु रविदास जी का जीवन सामाजिक समरसता, समानता और मानवता का संदेश देता है, जबकि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक घर तक पहुंचकर लोगों को इन कार्यक्रमों से जोड़ने का आह्वान किया।

महानगर जिलाध्यक्ष श्रवण राय ने कहा कि पार्टी द्वारा निर्धारित सभी कार्यक्रम अनुशासित, व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से संपन्न किए जाएंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने की अपील की।

बैठक में राजकुमार अग्रवाल, मानस प्रसून, रूपेश सिन्हा, वीरेंद्र हांसदा, अजय निषाद, बच्चा गिरी, कमलेश सिंह, स्वरूप भट्टाचार्य, उमेश यादव, अवधेश साव, सुनील पासवान, संतोष रवानी, दलीप भारती सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed