,

dhanbad डीएवी पब्लिक स्कूल में 51 कुंडीय हवन, नशा मुक्त राष्ट्र अभियान और प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

JP Bharat Shareधनबाद: बीसीसीएल टाउनशिप कोयलानगर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में बुधवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 के मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में 51 कुंडीय हवन, नशा मुक्त राष्ट्र अभियान एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने…

JP Bharat Share

धनबाद: बीसीसीएल टाउनशिप कोयलानगर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में बुधवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 के मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में 51 कुंडीय हवन, नशा मुक्त राष्ट्र अभियान एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच 51 कुंडीय हवन से हुई। यज्ञशाला में बनाए गए 51 हवन कुंडों पर मुख्य अतिथि डीएवी सीएमसी, नई दिल्ली के पूर्व ब्रिगेडियर एवं मानद कोषाध्यक्ष अशोक कुमार अधलखा तथा उनकी धर्मपत्नी अरिता अधलखा, बीसीसीएल के निदेशक (कार्मिक) मुरली कृष्ण रमईया, डीएवी झारखंड प्रक्षेत्र-बी के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी एम.के. सिन्हा, विद्यालय की प्राचार्या डोलन चम्पा बनर्जी, शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने आहुति दी।

इसके बाद विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व छात्र एवं इंडियन आइडल सीजन-16 के प्रतिभागी अभिषेक सांवरिया को भी संगीत के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि अशोक कुमार अधलखा ने कहा कि वैदिक परंपराएं भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं और यज्ञ-हवन सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। वहीं बीसीसीएल के निदेशक (कार्मिक) मुरली कृष्ण रमईया ने पर्यावरण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

डीएवी झारखंड प्रक्षेत्र-बी के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी एम.के. सिन्हा ने “नशा मुक्त राष्ट्र” अभियान पर बल देते हुए कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखकर राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, संस्कार और सामाजिक जागरूकता के माध्यम से ही स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज का निर्माण संभव है।

समारोह में विभिन्न डीएवी विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में वैदिक संस्कृति, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता का सुंदर समन्वय देखने को मिला।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports