,

dhanbad धनबाद के कोनैन कुरैशी का बड़ा चयन, दिलीप ट्रॉफी के लिए पूर्व क्षेत्र की टीम में मिली जगह

JP Bharat Shareधनबाद : धनबाद के युवा क्रिकेटर कोनैन कुरैशी को दिलीप ट्रॉफी के लिए पूर्व क्षेत्र की टीम में शामिल किया गया है। रविवार से बेंगलुरु में शुरू होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले में पूर्व क्षेत्र की टीम का सामना मध्य क्षेत्र से होगा। पूर्व क्षेत्र की टीम की कप्तानी ईशान किशन करेंगे, जबकि वैभव…

JP Bharat Share

धनबाद : धनबाद के युवा क्रिकेटर कोनैन कुरैशी को दिलीप ट्रॉफी के लिए पूर्व क्षेत्र की टीम में शामिल किया गया है। रविवार से बेंगलुरु में शुरू होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले में पूर्व क्षेत्र की टीम का सामना मध्य क्षेत्र से होगा।

पूर्व क्षेत्र की टीम की कप्तानी ईशान किशन करेंगे, जबकि वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे। खास बात यह है कि कोनैन कुरैशी ने अभी तक प्रथम श्रेणी क्रिकेट का कोई मुकाबला नहीं खेला है। इसके बावजूद दिलीप ट्रॉफी में पूर्व क्षेत्र की टीम में जगह बनाना उनके लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

कोनैन के चयन से धनबाद क्रिकेट संघ में खुशी का माहौल है। डीसीए अध्यक्ष मनोज कुमार और महासचिव बिनय कुमार सिंह ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

उन्हें बधाई देने वालों में उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, जावेद खान, संयुक्त सचिव बीएच खान, अरविंद महता समेत प्रबंध समिति के अन्य सदस्य शामिल हैं।

कोनैन कुरैशी का दिलीप ट्रॉफी में चयन धनबाद के युवा क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा का विषय है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports