,

dhanbad आईआईटी (आईएसएम) में युवा संगम फेज–VI के फ्लैग ऑफ समारोह का आयोजन

JP Bharat Shareधनबाद : आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में आज “युवा संगम फेज–VI” के तहत फ्लैग ऑफ समारोह का आयोजन किया गया। भारत सरकार के “एक भारत श्रेष्ठ भारत” अभियान के अंतर्गत 54 छात्र-छात्राओं को विशेष शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत आईआईटी इंदौर, मध्य प्रदेश के लिए रवाना किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य…

JP Bharat Share

धनबाद : आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में आज “युवा संगम फेज–VI” के तहत फ्लैग ऑफ समारोह का आयोजन किया गया। भारत सरकार के “एक भारत श्रेष्ठ भारत” अभियान के अंतर्गत 54 छात्र-छात्राओं को विशेष शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत आईआईटी इंदौर, मध्य प्रदेश के लिए रवाना किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश के अलग-अलग राज्यों के युवाओं को संस्कृति, शिक्षा, नवाचार और आपसी संवाद के माध्यम से जोड़ना है। कार्यक्रम में आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा तथा पेंटाथलॉन वर्ल्ड चैंपियन और कांस्य पदक विजेता अनु कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।

छात्रों ने कहा कि वे इस युवा संगम कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि इस कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें इंदौर और मध्य प्रदेश की संस्कृति, रहन-सहन, परंपरा और रीति-रिवाजों को करीब से जानने का अवसर मिलेगा। साथ ही वे झारखंड की संस्कृति और परंपराओं की जानकारी वहां के छात्रों को भी देंगे।

वहीं आईआईटी (आईएसएम) के निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा ने सभी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि छात्र इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाएं और यात्रा के दौरान नए अनुभव प्राप्त करने की कोशिश करें। उन्होंने छात्रों को हमेशा प्रतिस्पर्धी और सीखने के लिए उत्सुक बने रहने की सलाह दी।


JP Bharat Share

One response to “dhanbad आईआईटी (आईएसएम) में युवा संगम फेज–VI के फ्लैग ऑफ समारोह का आयोजन”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports