,

धनबाद जिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने डीसी और एसएसपी से की मुलाकात, सीओ पर कार्रवाई की मांग

JP Bharat Shareधनबाद : District Congress Committee Dhanbad के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को धनबाद के उपायुक्त और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष Santosh Kumar Singh एवं जिला सचिव Devendra Paswan द्वारा दिए गए आवेदन पर अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं होने को लेकर जवाब मांगा। प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को बताया…

JP Bharat Share

धनबाद : District Congress Committee Dhanbad के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को धनबाद के उपायुक्त और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष Santosh Kumar Singh एवं जिला सचिव Devendra Paswan द्वारा दिए गए आवेदन पर अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं होने को लेकर जवाब मांगा।

प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को बताया कि धनबाद अंचल अधिकारी (सीओ) के खिलाफ धनबाद थाना में लिखित शिकायत दी गई थी, जिसमें जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगाया गया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि शिकायत के बावजूद अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई, जिससे कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ रही है।

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त और एसएसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा शीघ्र प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। साथ ही यह भी पूछा कि शिकायत के बाद अब तक प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की गई है।

प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होगी।

प्रतिनिधिमंडल में Shamsher Alam, Navneet Neeraj, Yogendra Singh Yogi, Shahid Qamar, Manoj Yadav, Irfan Khan Choudhary, Aditya Anand और Birendra Gupta सहित अन्य नेता मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports