,

dhanbad IIT-ISM धनबाद में राष्ट्रीय खेल दिवस की धूम, मैराथन में छात्रों-कर्मियों ने दिखाया दमखम

JP Bharat Shareधनबाद : IIT-ISM धनबाद में शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साह और खेल भावना के साथ मनाया गया। महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य फिटनेस, अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। राष्ट्रीय खेल दिवस के तहत संस्थान परिसर में मैराथन…

JP Bharat Share

धनबाद : IIT-ISM धनबाद में शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साह और खेल भावना के साथ मनाया गया। महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य फिटनेस, अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

राष्ट्रीय खेल दिवस के तहत संस्थान परिसर में मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें छात्र वर्ग के लिए 5 किलोमीटर, छात्राओं के लिए 2.5 किलोमीटर तथा पुरुष और महिला कर्मचारियों व उनके आश्रितों के लिए 2.5-2.5 किलोमीटर की दौड़ कराई गई। छात्रों, कर्मचारियों और उनके परिजनों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में IIT-ISM के निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा, दीप्ति लेडीज क्लब की अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला मिश्रा, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. संजय मंडल, रजिस्ट्रार प्रबोध पांडेय और एसोसिएट डीन उमाकांत त्रिपाठी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। मैराथन में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।

आयोजन का समन्वय स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ. अनीता कुमारी और अभिषेक वैश्य ने खेल एवं शारीरिक शिक्षा विभाग के सहयोग से किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

शाम को हॉकी मैच के साथ राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह को आगे बढ़ाया जाएगा। हॉकी मैच के जरिए मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि दी जाएगी। आयोजन के माध्यम से संस्थान में फिटनेस, अनुशासन, टीमवर्क और खेल भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports