धनबाद : धनसार में बुधवार शाम धनबाद टोयोटा के दूसरे सर्विस सेंटर का विधिवत उद्घाटन किया गया। नए सर्विस सेंटर के शुरू होने से शहर और आसपास के टोयोटा वाहन मालिकों को बेहतर और सुविधाजनक सर्विस सुविधा मिलने की उम्मीद है।
उद्घाटन समारोह में पूर्व सांसद पीएन सिंह, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर्स के वाइस प्रेसिडेंट सचिन शर्मा, अनिमेष नाग, कुणाल दत्ता समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
पूर्व सांसद पीएन सिंह ने कहा कि धनबाद टोयोटा का शोरूम और सर्विस सेंटर पहले से गोविंदपुर के बागसुमा में संचालित है। शहर के ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए धनसार में दूसरा सर्विस सेंटर शुरू किया गया है।
धनबाद टोयोटा के डायरेक्टर यश आदित्य ने कहा कि कंपनी ग्राहकों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध है। नए सेंटर में टोयोटा वाहनों की सर्विस के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
नई Toyota Hilux 4×4 लॉन्च
कार्यक्रम के दौरान नई Toyota Hilux 4×4 को भी लॉन्च किया गया। वाहन के फीचर्स और डिजाइन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
समारोह में गगन दुधानी, जयवर्धन सहाय, कुणाल हिमत सिंघा, सेल्स जीएम सुनील सिंह, सर्विस जीएम सुप्रतीम देबनाथ, अजय सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
















