,

Dhanbad | लंबित वारंट और फरार अपराधियों पर धनबाद पुलिस का शिकंजा, एसएसपी ने विशेष अभियान के दिए निर्देश

JP Bharat Shareधनबाद: जिले में लंबित वारंटों के निष्पादन, कुर्की-जब्ती की कार्रवाई और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी में तेजी लाने के लिए धनबाद पुलिस विशेष अभियान चलाएगी। इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रभात कुमार ने समीक्षा बैठक कर सभी थाना प्रभारियों, अनुसंधान पदाधिकारियों और अभियोजन अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में एसएसपी…

JP Bharat Share

धनबाद: जिले में लंबित वारंटों के निष्पादन, कुर्की-जब्ती की कार्रवाई और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी में तेजी लाने के लिए धनबाद पुलिस विशेष अभियान चलाएगी। इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रभात कुमार ने समीक्षा बैठक कर सभी थाना प्रभारियों, अनुसंधान पदाधिकारियों और अभियोजन अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में एसएसपी ने कहा कि न्यायालय से जारी लंबित वारंटों का समयबद्ध निष्पादन, कुर्की-जब्ती की कार्रवाई और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल होनी चाहिए। उन्होंने अभियान के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने और सभी मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही नियमित मॉनिटरिंग, दैनिक प्रगति रिपोर्ट तैयार करने और अभियान की लगातार समीक्षा करने पर भी विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों से कहा गया कि न्यायालय से जुड़े मामलों का समय पर निष्पादन कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराध नियंत्रण के लिए बेहद आवश्यक है।

पुलिस प्रशासन का मानना है कि इस विशेष अभियान से लंबित मामलों के निपटारे में तेजी आएगी, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित होगी और जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports