,

dhanbad महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती पर नई प्रतिमा का होगा अनावरण, शहरवासियों को आमंत्रण

JP Bharat Shareधनबाद : Maharana Pratap Smarak Trust की ओर से महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती के अवसर पर शनिवार, 9 मई को गोल्ड बिल्डिंग स्थित Maharana Pratap Chowk पर नवनिर्मित आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। इस संबंध में गुरुवार को ट्रस्ट की ओर से प्रेस वार्ता आयोजित कर कार्यक्रम की जानकारी दी गई।…

JP Bharat Share

धनबाद : Maharana Pratap Smarak Trust की ओर से महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती के अवसर पर शनिवार, 9 मई को गोल्ड बिल्डिंग स्थित Maharana Pratap Chowk पर नवनिर्मित आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।

इस संबंध में गुरुवार को ट्रस्ट की ओर से प्रेस वार्ता आयोजित कर कार्यक्रम की जानकारी दी गई। पदाधिकारियों ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद के सांसद शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और ऐतिहासिक स्वरूप देने की तैयारी की जा रही है, जिसमें शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों और आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने कहा कि Maharana Pratap वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक हैं। उनकी नई प्रतिमा नई पीढ़ी को उनके आदर्शों और संघर्षों से प्रेरणा देने का कार्य करेगी।

समिति की ओर से जिले के सभी लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनने की अपील की गई है। आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना जताई जा रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports