,

dhanbad झरिया की रशीदा नाज बनीं झारखंड साइंस टॉपर, 489 अंक के साथ हासिल किया पहला स्थान

JP Bharat Shareझरिया : Rashida Naz ने झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) इंटरमीडिएट साइंस परीक्षा 2026 में 489 अंक हासिल कर पूरे राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस बड़ी सफलता से झरिया और पूरे धनबाद जिले में खुशी का माहौल है। झरिया के जामाडोबा रमजानपुर की रहने वाली रशीदा DAV Plus Two High…

JP Bharat Share

झरिया : Rashida Naz ने झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) इंटरमीडिएट साइंस परीक्षा 2026 में 489 अंक हासिल कर पूरे राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस बड़ी सफलता से झरिया और पूरे धनबाद जिले में खुशी का माहौल है।

झरिया के जामाडोबा रमजानपुर की रहने वाली रशीदा DAV Plus Two High School Pathardih की छात्रा हैं। साधारण परिवार से आने वाली रशीदा ने सीमित संसाधनों के बावजूद कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया।

रशीदा ने बताया कि उन्होंने ऑनलाइन क्लासेस की बजाय स्कूल की पढ़ाई और शिक्षकों के मार्गदर्शन पर अधिक भरोसा किया। उनका पसंदीदा विषय गणित है, जबकि उन्हें सबसे ज्यादा अंक केमिस्ट्री में मिले हैं।

उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार और शिक्षकों को दिया। खास तौर पर उन्होंने अपनी बड़ी बहन का जिक्र करते हुए कहा कि आठवीं तक उन्होंने कोई कोचिंग नहीं की थी और उनकी बहन ने ही उनकी पढ़ाई की मजबूत नींव तैयार की।

Rashida Naz ने कहा कि उन्हें खुद भी टॉप करने की उम्मीद नहीं थी, लेकिन मेहनत, आत्मविश्वास और परिवार के सहयोग ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया। अब उनका सपना आगे चलकर प्रोफेसर बनने और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने का है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports