,

Dhanbad News: विश्व नर्सिंग दिवस पर नर्सों का सम्मान समारोह आयोजित

JP Bharat Shareधनबाद : विश्व नर्सिंग दिवस के अवसर पर Marwari Yuva Manch की धैया शाखा द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत शाखा के सदस्यों ने Kailash Prasad Hospital पहुंचकर अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ और प्रसिद्ध गायनेकोलॉजिस्ट Dr. Neha Bajaj को सम्मानित किया। इस दौरान नर्सिंग स्टाफ को गुलदस्ता भेंट किया…

JP Bharat Share

धनबाद : विश्व नर्सिंग दिवस के अवसर पर Marwari Yuva Manch की धैया शाखा द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत शाखा के सदस्यों ने Kailash Prasad Hospital पहुंचकर अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ और प्रसिद्ध गायनेकोलॉजिस्ट Dr. Neha Bajaj को सम्मानित किया।

इस दौरान नर्सिंग स्टाफ को गुलदस्ता भेंट किया गया और केक काटकर विश्व नर्सिंग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्यकर्मियों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करना था।

डॉ. नेहा बजाज ने इस पहल के लिए मंच के सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि चिकित्सा सेवा से जुड़े लोगों का सम्मान समाज में सकारात्मक संदेश देता है।

कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष राजन अग्रवाल, सचिव मुकेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष विकास देवरलिया, विस्तार मंत्री रूपक सांवरिया, पूर्व अध्यक्ष दीपक अग्रवाल और ब्लड कैंप संयोजक सौरभ अग्रवाल सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports