,

बोकारो के जंगल में मिले सैकड़ों वोटर ID, ATM और PAN कार्ड, जांच में जुटी पुलिस

JP Bharat ShareBokaro News: सेक्टर-6 जंगल में मिले सैकड़ों वोटर ID और ATM कार्ड बोकारो : Bokaro के सेक्टर-6 थाना क्षेत्र स्थित टीवी टावर से सेक्टर-11 जाने वाली सड़क किनारे जंगल में भारी मात्रा में वोटर आईडी, ATM और PAN कार्ड मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची…

JP Bharat Share

Bokaro News: सेक्टर-6 जंगल में मिले सैकड़ों वोटर ID और ATM कार्ड

बोकारो : Bokaro के सेक्टर-6 थाना क्षेत्र स्थित टीवी टावर से सेक्टर-11 जाने वाली सड़क किनारे जंगल में भारी मात्रा में वोटर आईडी, ATM और PAN कार्ड मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची Jharkhand Police ने मौके से करीब 500 वोटर ID कार्ड, 70 ATM कार्ड और 25 PAN कार्ड बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि अधिकांश दस्तावेजों की वैधता 2027 से 2030 तक है।

इतनी बड़ी संख्या में संवेदनशील दस्तावेज जंगल में मिलने के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ये कार्ड यहां कैसे पहुंचे और इसके पीछे किसी संगठित गिरोह या धोखाधड़ी का कनेक्शन तो नहीं है।

फिलहाल पुलिस ने सभी दस्तावेजों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों में पूछताछ की जा रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports