,

dhanbad पत्रकार मोहन कुमार गोप को चौथी बार प्रतिष्ठित मीडिया फेलोशिप

JP Bharat Shareधनबाद : Dr. Mohan Kumar Gop को वर्ष 2026 के लिए देश की प्रतिष्ठित REACH Lilly Media Fellowship के लिए चयनित किया गया है। यह चौथा अवसर है जब उन्हें इस सम्मानित मीडिया फेलोशिप के लिए चुना गया है। जानकारी के अनुसार, हर वर्ष देशभर से सैकड़ों पत्रकार इस फेलोशिप के लिए आवेदन…

JP Bharat Share

धनबाद : Dr. Mohan Kumar Gop को वर्ष 2026 के लिए देश की प्रतिष्ठित REACH Lilly Media Fellowship के लिए चयनित किया गया है। यह चौथा अवसर है जब उन्हें इस सम्मानित मीडिया फेलोशिप के लिए चुना गया है।

जानकारी के अनुसार, हर वर्ष देशभर से सैकड़ों पत्रकार इस फेलोशिप के लिए आवेदन करते हैं, जिनमें से केवल 14 पत्रकारों का चयन किया जाता है। इससे पहले Dr. Mohan Kumar Gop को वर्ष 2015 में टीबी रिपोर्टिंग, 2019-20 में मानसिक स्वास्थ्य और 2023 में मधुमेह एवं समाज विषय पर मीडिया फेलोशिप मिल चुकी है।

इसके अलावा उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर वर्ष 2014 और 2015 में UNICEF, United Way, राइटर और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से भी मीडिया अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

वर्तमान में Dr. Mohan Kumar Gop Dhanbad Press Club के सचिव भी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर धनबाद के पत्रकारों और सामाजिक संगठनों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है।

बताया गया कि इस फेलोशिप की निगरानी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा की जाती है और इसका उद्देश्य स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर गुणवत्तापूर्ण पत्रकारिता को बढ़ावा देना है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed